लाभकारी जिवाणु जीवित सूक्ष्मजीव हैं जो आंत के स्वास्थ्य को लाभ पहुँचाते हैं। दही एक लाभकारी जिवाणु भोजन है, जो आंत में जिवाणु समुदाए का अच्छा संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
गेहूँ, मक्का, जई, जौ जैसे साबुत अनाज आहार तंतु के अच्छे स्रोत हैं, जो पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए लाभकारी आंत जिवाणु को पोषण देने में मदद कर सकते हैं।
सोयाबीन, मटर, मसूर, चना या सेम जैसी फलियाँ आहार तंतु और प्रतिरोधी शाकीय पदार्थ के अच्छे स्रोत हैं जो आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छे जिवाणु को बढ़ावा देते हैं।
ब्ल्यूबेरी, अंगूर, आम और अन्य खट्टे फलों में ऑक्सीकरण रोधी विटामिन और पॉलीफेनॉल होते हैं जो आंत में लाभदायक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं, जिससे आंत का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।