रेसिपी : एक कटोरे में ¼ कप दही, 2 बड़े चम्मच अनार, एक चुटकी करी पत्ता पाउडर और थोड़ा नमक मिलाएँ। इसमें कटा हुआ धनिया डालें, और अच्छे से मिलाकर परोस दे।
यह रंगीन सलाद एक अच्छे नाश्ते और साइड डिश, दोनों के रूप में काम करता है!
रेसिपी : एक कटोरे में ¼ कप कटा हुआ आम, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ खीरा और 1 बड़ा चम्मच गाजर डालें। फिर इसमें नमक, जीरा, पुदीना और नींबू का रस डालें। सबको अच्छे से मिलाकर परोसें।
हर निवाले में मीठा और नमकीन—ये सेब और पनीर वाला साथ धमाकेदार होगा!
रेसिपी : दो ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाएँ। एक में कद्दूकस किया हुआ सेब और दूसरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें। इन्हें एक साथ रखकर आधा काटें और आनंद उठाएँ!
अपने नाश्ते में स्ट्रीट-फूड का मजा लाएँ। आपके बच्चे इसे खूब पसंद करेंगे।
रेसिपी : एक कटोरे में ¼ कप मुरमुरा, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ टमाटर, 1 छोटा चम्मच कटा हुआ प्याज और अपने पसंद के मसाले मिलाएँ। ऊपर से अनार और कुछ कुरकुरे सेव डालकर लुफ्त उठाएँ।