जब बात आती है मज़ेदार खाने की तो ज़्यादातर बच्चे अपने पैरेंट्स खासतौर से अपनी माँ को बहुत परेशान कर सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती है कुछ ऐसा बनाना जो पौष्टिक भी हो और स्वादिष्ट भी! हर बच्चे को फल पसंद नहीं होता है और जिन्हें पसंद होता भी है वे भी बस गिने चुने फल ही खाते हैं। इससे निपटने के लिए एक शानदार तरीका है कि आप उनके लिए फलों की आइसक्रीम बनाकर खिलाएँ, इससे उन्हें ज़रूरी पोषण भी मिलेगा और आइसक्रीम का नाम सुनते ही वे झटपट इसे खा भी लेंगे। आप उन्हें शर्बत भी पिला सकते हैं। शर्बत आम तौर पर फल, चीनी और पानी से साथ बनता है और आइसक्रीम में दूध या क्रीम का पोषण होता है। पौष्टिक शर्बत और आइसक्रीम बनाने के लिए, मीठे और मलाईदार फलों के फ़ायदों पर ध्यान दें और क्रीम, गाढ़ा दूध और एडेड शुगर के उपयोग से बचें या सीमित करें। नीचे कुछ शर्बत और आइसक्रीम की रेसिपी दी गयी हैं जो बच्चों और बड़ों दोनों को बेहद पसंद आएंगी।
शर्बत रेसिपी
- तरबूज का शर्बत: एक ताजा तरबूज लें, और इसे छोटे आकार में काटें। सभी बीजों को हटाना याद रखें। बेकिंग ट्रे पर, सूखे तरबूज को रखें और इसे पांच घंटे या रात भर के लिए फ्रीज करें। इसके बाद, जमे हुए क्यूब्स को हटा दें और इसे ब्लेंडर में मिला लें (क्यूंकी जमे हुए टुकड़े कठोर हो सकते हैं और ब्लेंडर को ज़्यादा चलाना पड़ सकता है।) नींबू का रस निकालें और एक चम्मच शहद डालें (चीनी न डालें क्यूंकि अधिकांश फलों में चीनी होती है)। अगर इसे मिलाना मुश्किल हो जाता है, तो आप थोड़ी मात्रा में गर्म पानी डाल सकते हैं, एक बार फिर से मिक्स कर सकते हैं। इसे कटोरी में डालकर परोसें! आप अपनी पसंद के किसी भी फल को ऐसे ही बना सकते हैं, जिसमें स्ट्रॉबेरी, आम, केला, कीवी, या अंगूर शामिल हैं।
- कस्टर्ड सेब शर्बत पिछली रेसिपी की तुलना में यह शर्बत ज़्यादा समय लेने वाला हो सकता है, लेकिन इसका स्वाद बेमिसाल होगा। एक चम्मच से कस्टर्ड सेब को उसके छिलके से निकाल कर छन्नी से छानें और कटोरे में डालें। एक हाथ से इसे अच्छे से फेंटें ताकि इसमे से बीज अलग हो जाए और अच्छे से छन सकें। समय-समय पर, फ़िल्टर से बीजों को हटा दें। पल्प निकालने के बाद, प्रत्येक स्कूप के बीच पर्याप्त दूरी के साथ एक बेकिंग शीट में इसे डालें। और रात भर इसे फ्रीज करें। अगले दिन, जमे हुए कस्टर्ड सेब के पल्प को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह पीसें। चूंकि कस्टर्ड सेब स्वाभाविक रूप से मीठा है, इसलिए आपको इसमे चीनी डालने की ज़रूरत नहीं है। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे ठंडा ठंडा परोसें और आनंद लें।
आइसक्रीम रेसिपी
- केले की आइसक्रीम: आपने अक्सर देखा होगा कि केले कुछ दिनों के बाद भूरे रंग के हो जाते हैं। हममें से ज़्यादातर लोग ऐसे केले खाने से हिचकिचाते हैं लेकिन ऐसे पके केले में ज़्यादा मिठास होती है। इन केलों को फेंकने के बजाय, उन्हें छीलें और उन्हें 2-3 सेमी के टुकड़ों में काट लें। केले को रात भर फ्रीज करें और मुलायम होने तक अच्छे से ब्लेंड करें। आप इसे तुरंत अपने बच्चों को खिला सकते हैं या अगर उन्हें ज़्यादा ठंडा पसंद है तो आप 30 मिनट के लिए फ्रीज़ कर सकते हैं और बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट केले की आइसक्रीम खिला सकते हैं। लेकिन क्या होगा अगर आपके बच्चे केले से नफरत करते हैं या जल्द ही इससे ऊब जाते हैं? चिंता मत कीजिये, आप अन्य इसमे अन्य फ्लेवर भी डाल सकते हैं। आप इसमे दालचीनी पाउडर, कोको पाउडर, फ़्रोजन/ताज़ा जामुन या स्ट्रॉबेरी भी डाल सकते हैं।
- आइसक्रीम सैंडविच : ठंडे पानी में एक चम्मच नींबू का रस डालें। एक सेब को पतला काटकर पानी में डालें। सेब का बीच का हिस्सा हटाकर आप इसमे अलग अलग आकार भी बना सकते हैं। सेब के टुकड़े के ऊपर केले की आइसक्रीम डालें और दूसरे टुकड़े से ढक दें। इसे ठंडा कर के परोसें।
- दही की आइसक्रीम: एक ऐसी रेसिपी जिसमे ज़्यादा सामग्री की ज़रूरत नहीं है। एक ब्लेंडर में आम या स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को मुलायम होने तक ब्लेंड करें। इसमे सादा दही मिलाकर दुबारा ब्लेंड करें। इसे तुरंत परोसें या ठंडा कर के परोसें। इसे परोसने से पहले आप इसमे ताज़ा फल काटकर डाल सकते हैं।
- चॉकलेट (एवोकाडो आइसक्रीम)एक ब्लेंडर में छिले पिस्ते, एवोकडो, केले, कोको पाउडर, शहद, नींबू का रस, और पुदीना के पत्ते डालें। इसे पीसकर क्रीम की तरह बनाएँ। इसे रात भर या कम से कम 4 घंटे तक फ्रीज़ करें। आप बिना चॉकलेट के सादा एवोकाडो भी बना सकते हैं। आप इसमे अपनी पसंद से ज़्यादा पुदीना के पत्ते और चॉकलेट डालकर चॉकचिप आइसक्रीम भी बना सकते हैं या आप इसमें ढेर सारे बादाम या पिस्ते भी डाल सकते हैं।
आइसक्रीम या शर्बत बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- बेकिंग शीट पर फलों के क्यूब एक सतह पर रखें और हर हिस्से के बीच में जगह छोड़ें ताकि फल आपस में न चिपकें वरना उन्हे ब्लेंड करना बहुत मुश्किल हो सकता है। फलों को पीसते समय कम देर तक ब्लेंडर चलाएं ताकि ब्लेड गरम न हो वरना शर्बत पिघल जाएगा।
- शर्बत बनाते समय अच्छे से ब्लेंड करने के लिए पानी डाल सकते हैं। अगर आपकी पसंद के फलों के साथ संतरे का जूस या नींबू का रस अच्छा लगेगा तो आप पानी की जगह इसी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- शर्बत और आइसक्रीम आपके बच्चों के लिए बहुत स्वादिष्ट डेज़ेर्ट का विकल्प है। और साथ ही घर पर बनाने से आप इन्हे बेहद पौष्टिक भी बना सकते हैं।