सभी बच्चों को शाम के नाश्ते (स्नैक्स) के लिए भी पौष्टिक खाने की ज़रूरत होती है। सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात के खाने के साथ स्नैक्स भी उसकी डाइट का एक ज़रूरी हिस्सा होते हैं। आप स्नैक्स से मिलने वाले पोषण को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं। नीचे बच्चों के लिए स्नैक्स बनाने के कुछ अच्छे सुझाव दिए गए हैं:

बच्चों के लिए पौष्टिक स्नैक्स बनाने के सुझाव

अगर आप बच्चे के लिए सेहतमंद स्नैक्स रेसिपीज़ ढूंढ़ रही हैं तो आप नीचे दी गयी रेसिपीज़ बनाकर उनके खाने को पौष्टिक बना सकती हैं:

  1. गेहूं के लड्डू- गेहूं के लड्डू स्वादिष्ट, सेहतमंद और आसानी से पचने वाले होते हैं। यह हर उम्र के बच्चों के लिए एक अच्छा नाश्ता है।
  2. ड्राई फ्रूट मिल्क शेक- मिल्क शेक पीने से बच्चों का पेट भरा रहता है और उन्हें अच्छा पोषण भी मिलता है। खाने के बीच में मिल्क शेक देना बच्चे के लिए बहुत अच्छा है। ‌अगर बच्चा दूध पीने से मना करता है तो दूध में कुछ ड्राई फ्रूट्स मिलाकर ड्राई फ्रूट मिल्क शेक बच्चे को दिया जा सकता है। ड्राई फ्रूट्स में काफ़ी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स और विटामिन पाया जाता है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ड्राई फ्रूट्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर स्रोत होते हैं।
  3. वेज कटलेट- वेज कटलेट बनाने में आसान और स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें शाम के समय बच्चे को नाश्ते के रूप में दिया जा सकता है। कटलेट्स को हल्का तला जाता है या एयर फ्राई किया जाता है इसलिए वो कम नुकसान करते हैं। इसके अलावा कटलेट्स में बहुत सारी सब्जियां भी होती हैं।
  4. रागी के बिस्किट्स- यह साबुत अनाज के बिस्किट्स होते हैं जो खाने में हल्के होते हैं। यह शाम के नाश्ते के लिए बहुत अच्छी चीज़ है।
  5. नूडल्स- घर के बने वेज नूडल्स बच्चों के सबसे पसंदीदा स्नैक्स होते हैं। यह बनाने में आसान और बहुत स्वादिष्ट भी होते हैं।

सेहतमंद स्नैक्स क्यों ज़रूरी हैं और उन्हें कैसे अच्छे से पैक कर सकते हैं:

  1. संतुलित आहार: स्नैक्स को पौष्टिक बनाने के लिए बच्चे के नाश्ते में फल, सब्जी या प्रोटीन वाली चीज़ें शामिल होनी चाहिए। बच्चे को प्रोटीन या फैट्स वाला खाना देने से उसे जल्दी भूख नहीं लगती है।
  2. बच्चे को नाश्ते के समय सुरक्षित माहौल दें: बच्चे को अपने आसपास खेलने दें। पर खाते समय बच्चे को एक जगह बैठा कर खिलाएं इससे उसके गले में खाना नहीं फँसेगा। खिलाने से पहले हमेशा यह देखें कि बच्चा जो भी खा रहा है वह सुरक्षित है या नहीं। 
  3. रंग-बिरंगा नाश्ता: 2 से 5 साल की उम्र के बच्चों को अलग-अलग रंग बहुत आकर्षित करते हैं। इसीलिए नाश्ते को पौष्टिक और रंग-बिरंगा बनाएं। इसके लिए आप लाल टमाटर, स्ट्रॉबेरी, संतरे, गाजर, तरबूज आदि इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  4. चीनी और नमक कम हो: बच्चे को ऐसे स्नैक्स दें जिसमें कम से कम नमक और चीनी हो क्योंकि अगर बच्चा एक बार चीनी और नमक का स्वाद पहचानने लगता है तो फिर उसे इनसे दूर रखना बहुत मुश्किल हो जाता है।
  5. फल और सब्जियां: बच्चों के नाश्ते में फल और सब्जियां शामिल होनी चाहिए क्योंकि बच्चे खाने में नखरे करते हैं। वह फल और सब्जियों को आसानी से नहीं खाते। इसलिए आपको फल और सब्जियों को रंग-बिरंगा और आकर्षक बना कर उन्हें देना चाहिए। उदाहरण के लिए फलों को आप पूरा या आधा कटा हुआ या छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बच्चे को खिला सकती हैं।
  6. खाने के डिब्बों (टिफिन) को अच्छे से जांच लें: बच्चों के खाने को पैक करने के लिए डिब्बे हमेशा अच्छे होने चाहिए ताकि खाना खराब न हो और न ही फैले। हमेशा कांच, रीसाइकल्ड प्लास्टिक या स्टेनलेस स्टील से बने डिब्बों का ही इस्तेमाल करें।
  7. बच्चे को थोड़ा थोड़ा खाना परोसें: बच्चे एक बार में ज़्यादा नहीं खा सकते। इसलिए आप उन्हें एक बार में ज़्यादा खाना देने की बजाय थोड़ा थोड़ा खाना दें। ध्यान रखें कि खाने के टुकड़े इतने बड़े न हों कि वो गले में फंस जाए।
  8. खाना चबाने में आसान हो: बच्चों को आप जो भी फल या सब्जी दे रहीं हैं उनके छिलके उतारकर खिलाएं। इससे ये चबाने और पचने में आसान हो जाते हैं और साथ ही बच्चा इन्हें आसानी से उठा सकता है। 
  9. अलग-अलग तरह की चीज़ें शामिल करें: बच्चे के नाश्ते के डिब्बे में तरह तरह के फल होने चाहिए जैसे गर्मी के दिनों में तरबूज़ जो उसे पानी की कमी नहीं होने देता, सेब के छोटे टुकड़े, आधा कटा हुआ कीवी, अंगूर, नाशपाती, बेर और स्ट्रॉबेरी आदि।
  10. तरह-तरह की सब्जियां और फल: ताज़ा सब्जियों को सलाद के रूप में दिया जा सकता है जैसे ककड़ी और गाजर के टुकड़ों पर नमक और काली मिर्च छिड़क कर बच्चे को खिला सकती हैं। 
  11. दूसरे सेहतमंद विकल्प: आप बच्चों को कटे हुए टमाटर, उबले और कटे हुए आलू, गेहूं के ब्रेड का सैंडविच, रागी के बिस्किट, ड्राई फ्रूट के लड्डू या स्नैक बार भी शाम के नाश्ते में दे सकती हैं।