अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा ऐसा सेहतमंद खाना खाए जो स्वादिष्ट भी हो, तो नीचे बच्चों के लिए सेहत से भरपूर खाने की कुछ रेसिपी दी गई हैं जिनसे बच्चे को सारे ज़रूरी पोषक तत्व मिलेंगे।
बच्चों के लिए सेहतमंद नाश्ता
हम सब जानते हैं कि नाश्ता दिन का सबसे ज़रूरी खाना होता है, खासकर बच्चों के लिए। क्योंकि बहुत से बच्चे खाना खाने में नखरे करते हैं, माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे को नाश्ते में पौष्टिक खाना दिया जाए जिसमें हर फ़ूड ग्रुप में से चीज़ें शामिल हों।
नीचे बच्चों के लिए कुछ सेहतमंद भारतीय रेसिपी दी गई हैं:
1. मिनी नाचनी पैनकेक
सामग्री
- ½ कप नाचनी (रागी/बाजरा) आटा
- 1 बड़ा चम्मच बेसन
- ¼ कप बारीक कटा प्याज़
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया
- ¼ छोटा चम्मच फ़्रूट नमक
- 2 ½ छोटा चम्मच तेल खाना पकाने के लिए
परोसने के लिए:
पौष्टिक नारियल चटनी
विधि:
- फ़्रूट नमक को छोड़कर, सारी सामग्री को एक कटोरे में डालें और 1 कप पानी के साथ इसे अच्छे से मिला लें
- अब इसमें फ़्रूट नमक और 2 बड़े चम्मच पानी डालें।
- एक छोटे नॉन स्टिक उत्तपम पैन में तेल डालें और अच्छे से फैलाएं।
- हर सांचे में 2 बड़े चम्मच बैटर डाल कर इसे फैलाएं।
- दोनों तरफ से भूरा होने तक पकाएं।
- इसी तरह और पैनकेक बनाएं
- नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।
2. जल्दी बनने वाले सब्ज़ियों से भरे अप्पे
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी पालक
- 2 बड़े चम्मच कसी हुई गोभी
- 1 कप इडली बैटर
- नमक स्वादानुसार
- पकाने के लिए तेल
परोसने के लिए टमाटर का सॉस
विधि:
- सारी सामग्री को एक साथ मिला लें।
- अप्पे के सांचे को धीमी आंच पर गरम करें और उसपर अच्छे से तेल फैलाएं।
- हर सांचे में एक चम्मच भर के बैटर डालें और इन्हें तब तक पकाएं जब तक ये एक तरफ से भूरे ना हो जाएं।
- अब इसे चम्मच की मदद से पलट कर दूसरी तरफ से भी ऐसे ही पकाएं।
- ऐसे ही और अप्पे बनाएं।
- अप्पों को थोड़ा ठंडा करके एक टिफिन बॉक्स में पैक कर लें और सॉस को अलग डिब्बे में रखें।
3. बनाना रोल ओट्स
सामग्री
- ½ कप कटे हुए सेब
- ¼ कप कटे हुए केले
- ½ कप कटे भिगोए और पकाए हुए स्टील कट ओट्स
- 2 बड़े चम्मच एप्पल सॉस
- ½ कप बादाम दूध
- ¼ छोटा चम्मच वनिला एसेंस
- 2 छोटे चम्मच कटे हुए अखरोट
विधि
- केले, सेब और अखरोट को छोड़ कर बाकी सारी सामग्री को एक साथ मिला लें।
- एक सर्विंग कटोरे में इस मिक्सचर को डालें और उसके ऊपर बराबर मात्रा में सेब, केला और अखरोट फैलाएं।
- तुरंत परोसें या परोसने से पहले 2 घंटे तक फ्रिज़ में ठंडा होने के लिए रख दें।
4. बादाम केले की स्मूदी
तैयारी का समय: 5 मिनट
4 ग्लास बनाने के लिए
सामग्री
- 4 बड़े चम्मच भीगे और बिना छिलके वाले बादाम
- 1 कप कटा हुआ केला
- 1 कप ठंडा दूध
- 2 बड़े चम्मच चीनी
- ½ बड़ा चम्मच वनीला एसेंस
- बर्फ के टुकड़े
विधि
- बादाम, केले और ½ कप दूध को मिलाकर एक स्मूद मिक्सचर बना लें।
- चीनी डालें, बचा हुआ दूध और बर्फ के टुकड़े डाल कर मिला लें।
- ग्लास में डालें और तुरंत परोसें
5. गाजर हरी मटर क्रीमी सैंडविच
तैयारी का समय: 10 मिनट
4 सैंडविच
सामग्री
- ¾ कप कसी हुई गाजर
- ½ कप उबले और मसले हुए हरे मटर
- आधा कप चीज़ स्प्रेड
- नमक स्वादानुसार
विधि
- स्टफिंग को 4 बराबर भागों में बांट लें।
- 2 ब्रेड स्लाइस टोस्ट करें।
- स्टफिंग को 1 ब्रेड पर फैलाएं और दूसरे से इसे कवर करें।
- इसे तिरछा काटें।
- इस तरह से और सैंडविच बनाएं।
- तुरंत परोसें।
बच्चों के लंच/डिनर के लिए कुछ पौष्टिक रेसिपी
नाश्ते के बाद, लंच दिन का दूसरा सबसे ज़रूरी खाना होता है। माता-पिता लंच में अपने बच्चों को पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीज़ें खिला सकते हैं।
6. राजमा चावल
भिगोने का समय: रातभर
बनाने में लगने वाला समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
4 लोगों के लिए
सामग्री
- ½ कप राजमा पूरी रात भिगोया हुआ।
- 3 कप पके हुए चावल
- 1 चम्मच तेल
- ½ चम्मच जीरा
- ¼ चम्मच हींग
- ½ चम्मच कटा हुआ प्याज़
- ½ चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- ½ कप कटे हुए टमाटर
- ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ चम्मच मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- सजाने के लिए ताज़ा कटा धनिया
विधि
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें. उसमे हींग और जीरा मिलाएं। धीमी आंच पर कुछ देर भूनें।
- फिर उसमें अदरक और प्याज़ के घोल को मिलाएं और दो से तीन मिनट तक भूनें।
- जीरा, टमाटर, हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर और नमक मिलाएं और धीमी आंच पर अच्छे से भूनें।
- अब इसमें राजमा और एक कप पानी अच्छे से मिलाएं।
- प्रेशर कुकर में चार से पांच सीटी आने तक पकाएं।
- सीटी के बाद थोड़ा रुककर ढक्कन खोलें।
- अब इसमें पके हुए चावल मिलाएं और दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पर अच्छे से पकाएं।
- ताज़े धनिये से सजा कर परोसें।
7. अंडा पराठा
तैयारी का समय: 15 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
2 पराठों के लिए
पराठों के लिए सामग्री
- ¾ कप पूरे गेहूं का आटा
- ½ छोटा चम्मच अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच घी
- पकाने के लिए 1 छोटा चम्मच तेल
अंडे के मिश्रण के लिए सामग्री
- 3 अंडे
- ¼ कप बारीक कटा प्याज़
- ¼ कप बारीक कटे टमाटर
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
पराठों के लिए विधि
- सभी सामग्रियों को मिलाएं और नरम आटा गूंधें।
- आटे को 2 बराबर भागों में बांट लें।
- इनमें से एक को 6 इंच की लंबाई में गोल-गोल रोल करें और उस पर ¼ छोटा चम्मच घी फैलाएं।
- ओवरलैप करने के लिए एक बार मोड़ें और फिर दोबारा मोड़ें।
- फिर से 7 इंच की लंबाई में गोल-गोल रोल करें।
- पराठे को थोड़ा से तेल लेकर तवे पर सेंके।
- ऐसे ही और भी पराठे बनाएं और उन्हें एक तरफ रख दें।
अंडा पराठा बनाने के लिए विधि
- सारी सामग्री के साथ अंडे मिलाएं और अच्छी तरह से फेंटे।
- एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उसमें तेल डालें।
- उस पर अंडे का आधा मिश्रण डालें।
- एक पराठे को उसके ऊपर रखें और हल्के से दबाएं। इसे ठीक से पकाएं।
- चाकू या कटर का इस्तेमाल करके इसे 4 बराबर भागों में काटें।
- ऐसे ही और पराठे बनाने के लिए इस विधि का पालन करें
- गर्म - गर्म परोसें।
8. पालक मशरूम की सब्ज़ी
तैयारी का समय: 25 मिनट
खाना पकाने का समय: 15 मिनट
4 लोगों के लिए
सामग्री
- 6 कप कटी हुई पालक
- 2 कप मशरूम क्यूब
- 2 छोटे चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2 लौंग
- 1 तेज पत्ता
- 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- ½ छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- ½ छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- ½ कप बारीक कटा प्याज़
- ¼ कप बारीक कटे टमाटर
- ½ छोटा चम्मच सूखे मेथी के पत्ते
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच ताज़ा क्रीम
विधि
- एक पैन में 4 कप पानी उबालें, पालक डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- पानी निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने दें
- इसका एक स्मूद मिक्सचर बनाएं
- एक अलग पैन में, तेल गरम करें, उसमें जीरा, लौंग, तेज पत्ता, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
- प्याज़ डालें और लगभग 2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर सेंके
- टमाटर डालकर 1-2 मिनट तक नरम होने तक पकाएं।
- मशरूम डालें और मध्यम आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएं।
- पालक का मिश्रण, मेथी के सूखे पत्ते, गरम मसाला, मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर और नमक डालें।
- अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- ताज़ा क्रीम डालें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर हिलाते हुए लगभग 1 मिनट तक पकाएं।
- गर्म - गर्म परोसें।
9. चीज़ बेक्ड ज़ूकीनी फ्राइज़
तैयारी का समय: 15 मिनट
बेकिंग का समय: 45 मिनट
4 लोगों के लिए
सामग्री
- ½ कप परमीज़न चीज़ पाउडर
- 2 कप ज़ूकीनी फिंगर
- ½ कप ब्रेड क्रम्ब्स
- ½ छोटा चम्मच काली मिर्च
- ½ कप सादा आटा
- ½ कप दूध
विधि
- एक कटोरे में ब्रेड क्रम्ब्स, चीज़ पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- ज़ूकीनी फिंगर को पहले मिश्रण और फिर दूध में डुबाएं। उसके बाद इसे ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें।
- उन्हें बटर पेपर पर रखें और फिर बेकिंग ट्रे पर।
- 25 मिनट के लिए 200 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गरम किए गए ओवन में सेंके।
- चिपोटल सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
10. सब्ज़ियों के साथ चपाती रोल
तैयारी का समय: 15 मिनट
बेकिंग का समय: 45 मिनट
4 लोगों के लिए
सामग्री
- 8 चपातियां
- ¼ कप बारीक कटा हुआ खीरा
- ¼ बिना बीज के कटे हुए टमाटर
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- ¼ कप कद्दूकस की हुई गाजर
- ¼ कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- ½ कप कटा हुआ सलाद
- ¼ कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज़
- 1 बड़ा चम्मच टमाटर का सॉस
- 2 बड़े चम्मच मेयोनीज़
- 2 बड़े चम्मच चीज़ स्प्रेड
- नमक स्वादानुसार
विधि
- स्टफिंग को 8 बराबर भागों में बांट लें।
- एक साफ जगह पर एक चपाती रखें और उसके ऊपर चिली सॉस फैलाएं।
- स्टफिंग को एक तरफ रखें और चपाती को बेल लें।
- और रोल्ज़ बनाने के लिए इन स्टेप्स को दोहराएं।
स्नैक्स के लिए रेसिपी
खाने के बीच में, तैयार स्नैक्स होने चाहिए जिन्हें बच्चा आसानी से खा सके। नीचे ऐसी ही कुछ रेसिपी दी गई हैं:
11. बेक की गई गेहूं की पूरियां
तैयारी का समय: 15 मिनट
बेकिंग का समय: 25 मिनट
20 पूरियां बनाने के लिए
सामग्री
- 1 कप साबुत गेहूं का आटा
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
- 2 छोटे चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच तेल पकाने के लिए
विधि
- सारी सामग्री को एक कटोरे में मिला लें और इन्हें अच्छे से गूंध लें
- 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें
- 20 बराबर भागों में बांटे और 3 इंच की लंबाई में गोल-गोल रोल करें
- बेकिंग ट्रे में तेल लगाएं और उस पर सारी पूरियां रख दें
- 180 डिग्री पर पहले से गरम किये हुए ओवन में 10 से 12 मिनट के लिए बेक करें।
- ठंडा करके एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
12. चीज़ चिली फ्रिज़बीज़
तैयारी का समय: 15 मिनट
बेकिंग का समय: 25 मिनट
20 बनाने के लिए
सामग्री
- 2 ½ कसा हुआ चीज़
- ½ कप गेहूं का आटा
- ½ छोटा चम्मच काला तिल
- 2 बड़े चम्मच गेहूं का चोकर
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच तेल
विधि
- सभी सामग्रियों को मिलाकर एक सख्त आटा गूंध लें।
- इसे 6 समान भागों में बांट लें और 4 इंच की लंबाई में गोल-गोल चपाती में रोल करें।
- एक तवा गरम करें और तेल लगा कर चपाती को पकाएं।
- ठंडा करके एक एयर-टाइट कंटेनर में रखें।
13. केले और अखरोट के मफिन
तैयारी का समय: 15 मिनट
बेकिंग का समय: 25 मिनट
18 मफिन बनाने के लिए
सामग्री
- 1 कप मक्खन
- 1 कप कैस्टर चीनी
- 2 केले
- ½ कप कटा हुआ अखरोट
- 1 कप सादा आटा
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- ½ छोटा चम्मच नमक
- ½ छोटा चम्मच वेनिला एसेंस
- 3 बड़े चम्मच दूध
- मफिन मोल्ड पर लगाने के लिए मक्खन
विधि
- मफिन मोल्ड पर मक्खन लगाएं।
- ओवन को 200 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गरम करें।
- मैदे में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाएं और छलनी से छान लें।
- मक्खन डालें और नरम होने और फूलने तक मिलाते रहें।
- केले को छील कर मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- वेनिला एसेंस, अखरोट, और आटा डालें ।
- बैटर जैसा गाढ़ापन लाने के लिए दूध डालें।
- प्रत्येक मोल्ड में 2 चम्मच बैटर डालें।
- ट्रे को ओवन में रखें और 20-25 मिनट के लिए बेक करें।
- ट्रे से निकालकर प्लेट में डालें।