सभी माता-पिता यह चाहते हैं की वो अपने बच्चे को स्वस्थ, पौष्टिक एवं संतुलित आहार प्रदान करें|हालाँकि जब आप काम से घर आते हैं, या पूरे घर को चलाने में व्यस्त रहते हैं, घर पर आपको रसोई, सफाई और स्कूल के काम का भी ध्यान रखना पड़ता है, तो न्यूट्रिशनिस्ट भी बनना मुश्किल है! आपने निश्चित रूप से रंगीन फ़ूड पिरामिड को देखा है जिसमें विभिन्न प्रकार के भोजन के पर्याय और विभिन्न आकारों के ब्लॉक होते हैं, लेकिन हमे अक्सर इसे अपने हररोज के खाने में उपयोग करने में परेशानी होती है। इसलिए भोजन पिरामिड के हिसाब से भोजन की योजना बनाने के बजाय - जो वास्तविक में लाना कठिन हो सकता है, आप आसान सी भोजन की थाली का उपयोग कर सकते हैं। यह प्लेट बनाने की वजह यही है की हर खाने में सही प्रकार के पदार्थ चुनने में आसानी हो। हमारा लक्ष्य आपको अपने दैनिक जीवन में संतुलित आहार के नियमों को लागू करने के लिए आसानी से उपलब्ध हो ऐसे पर्याय और तरीके बताना है।
बुनियादी चीज़े जो आपके परिवार के लिए पिरामिड स्वरुप भोजन का नियोजन करने में आपकी मदद करेंगी:
- अनाज को कम अहमियत दी जाती है: जबकि पिरामिड में अनाज और पारंपरिक कार्बोहाइड्रेट बुनियादी भाग में है और पूरे पिरामिड में प्रभुत्व रखते है| प्लेट में अनाज के लिए एक चौथाई भाग दिया गया है, और पूरे अनाज (व्होल ग्रेन) पर जोर दिया गया है। इसके बजाय, फलों और सब्जियों को प्राथमिकता दी गई है जो की साथ में आधी थाली बनाते हैं।
- फैट, तेल या शक्कर के लिए कोई विभाग नहीं है: ये पहले के फ़ूड पिरामिड के बहुत ही ऊपरी नोक पर दिखाई देंगे, जो कि हमें कम मात्रा में सेवन करने चाहिए। हालाँकि इन्हें प्लेट पर नहीं दिखाया गया है, क्योंकि हम नहीं चाहते कि परिवार इन्हें रोज के खाने के रूप में देखें। इसके बजाय, इन्हे उचित अवसरों पर ही खाए और माता-पिता के मार्गदर्शन में ही दिए जाए|
- भोजन थाली (प्लेट), पोषक तत्वों के साथ-साथ विविध प्रकार के खाद्य समूहों पर केंद्रित है, जैसे प्रोटीन विभिन्न खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता को आसानी से समझने के लिए और दृढ़ बनाने के लिए है। प्लेट दिखाती है कि हमारे आहार का लगभग एक चौथाई हिस्सा प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का होना चाहिए।
यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि सामान्य रूप से फ़ूड पिरामिड, भोजन की प्लेटे और पोषण संबंधी मार्गदर्शकतत्व सामान्य लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। यह खाद्य समूहों से परिवार की पसंद के हिसाब से खाने की चीज़ों को चुनने में मदद करता है। आपके परिवार के स्वास्थ्य की चिंता, जीवन शैली, जीवन स्तर और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन आप अभी भी संतुलित भोजन और प्रत्येक खाद्य समूहों के भीतर विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को चुन सकते हैं। याद रखें, संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग-व्यायाम भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
तो याद रखें, संतुलित आहार में शामिल हैं:
- भरपूर सब्जिया और फल
- संपूर्ण अनाज (होल ग्रेन) से बने सीरियल और ब्रेड
- थोड़ा दूध, दही और चीज़
- मांस, मुर्गी, मछली और अंडे या शाकाहारियों के लिए प्रोटीन स्त्रोत जैसे बीन्स, दालें या नट्स
- बहुत कम मात्रा में फैट और तेल
- बहुत कम मात्रा में फैटयुक्त, चीनीयुक्त या ज़्यादा नमक वाले भोजन, रस और पेय