क्या आपका बच्चा खाने में नखरे करता है? क्या आप स्वादिष्ट और सेहतमंद खाने की तलाश कर रहीं हैं ताकि आपके बच्चे के पास चुनने के लिए कई सारे विकल्प हों? आपको कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं है! यहां हम आपके लिए कुछ आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपीज़ लायें है जो आपके बच्चे के जीभ के स्वाद (टेस्ट बड्स) को खुश कर देंगी।

शाम के नाश्ते के लिए कुछ आसान रेसिपीज़

नूडल्स कटलेट (सर्व साइज़- 7-9 कटलेट)

सामग्री

  1. 1 कटोरी हक्का नूडल्स
  2. ½ कटी और उबली हुई सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च, मटर)
  3. ½ कटोरी उबले और मसले हुए आलू
  4. ½ कटोरी ताज़ा कटा हुआ धनिया
  5. ½ कप बारीक कटा प्याज
  6. ½ कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
  7. ¼ चम्मच मिर्च पाउडर
  8. ½ चम्मच आमचूर
  9. ½ चम्मच चाट मसाला
  10. नमक स्वादानुसार
  11. पकाने का तेल

विधि

  1. एक कटोरी में सभी सामग्रियों को मिलाएं।
  2. मिश्रण को समान भागों में बांटे और दोनों हाथों का इस्तेमाल करके चपटा करें।
  3. पैन को गरम करें और उस पर थोड़ा तेल फैलाएं।
  4. सभी कटलेट को दोनों तरफ से पकाएं।
  5. टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

रवा पेनकेक्स

सामग्री

  1. ½ कटोरी रवा
  2. ½ कटोरी दही
  3. ½ कटोरी भुनी और कुटी हुई मूंगफली
  4. ¼ कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
  5. ¼ कटोरी कटी हुई शिमला मिर्च
  6. ¼ कटोरी कटा हुआ गाजर
  7. ¼ कप स्प्राउट्स (मूंग दाल या बीन्स)
  8. 1 चम्मच नींबू का रस
  9. 1 चम्मच फलों का नमक
  10. नमक स्वादानुसार
  11. पकाने का तेल

विधि

  1. लगभग 5 मिनट के लिए रवा को दही और पानी में भिगोएँ।
  2. कुछ कुटी हुई मूंगफली, नमक और काली मिर्च मिलाएं।
  3. एक कटोरी में सभी सब्जियों को मिलाएं, कुछ नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालें।
  4. बैटर में फ्रूट सॉल्ट डालें और ठीक से मिलाएं।
  5. एक पैन पर, इस मिश्रण को फैलाएं और उसके ऊपर सब्जियों का मिश्रण फैलाएं।
  6. दोनों तरफ से पकाएं।
  7. गर्म - गर्म परोसें।

टमाटर और तुलसी सैंडविच

सामग्री

  1. ½ कटे हुए टमाटर
  2. ½ कप कटी हुई तुलसी
  3. ½ कप मेयोनेज़
  4. गेंहू की ब्रैड
  5. नमक स्वादानुसार

विधि

  1. टमाटर, तुलसी और मेयोनेज़ को मिलाएं। नमक और काली मिर्च डालें।
  2. मिश्रण को बराबर भागों में बाँट लें।
  3. ब्रैड का एक टुकड़ा लें और उस पर कुछ मिश्रण डालें।
  4. और इसके ऊपर दूसरी ब्रैड को रख कर ढक दें।
  5. त्रिकोण में काटें और परोसें।

शाम के स्वादिष्ट नाश्ते की रेसीपी के साथ ही बच्चे के लिए इन स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली कुछ और रेसीपी को भी आज़माएं:

वेज पास्ता

सामग्री

  1. स्पेगेटी या पेने मैकरोनी - 2 कप
  2. 1 कप कटी हुई मिक्स सब्जियां (गाजर, मटर, ब्रोकोली, शिमला मिर्च)
  3. ½ कप क्रीम
  4. 3-4 कटा हुआ लहसुन
  5. ½ प्याज कटा हुआ
  6. 1 कटा हुआ टमाटर

विधि

  1. एक पैन में आधा पानी भरे, जब पानी उबलने लगे तब उसमे 1 बड़ा चम्मच नमक और पास्ता डालें।
  2. पास्ते को नरम होने तक पकाएं।
  3. पास्ते को छान लें और ठंडा करने के लिए इसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें।
  4. पैन में तेल गरम करें फिर उसमे कटा हुआ प्याज डालें, नरम होने तक भूनें।
  5. टमाटर मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं।
  6. अब सब्जियां डालें और 5 मिनट तक भूनें।
  7. पका हुआ पास्ता, गरम मसाला, और नमक मिलाएं।
  8. इसे पकाएं और थोड़ी क्रीम मिलाएं।
  9. गर्म - गर्म परोसें।

केले का शेक

सामग्री

  1. 2 पके हुए केले
  2. 1 ग्लास उबला और ठंडा दूध
  3. शुगर सिरप
  4. ¼ चम्मच इलाइची पाउडर
  5. ½ कप भिगोए और छिले हुए बादाम

विधि

  1. एक ब्लेंडर में केला, बादाम, इलायची, दूध और शक्कर मिलाएं।
  2. स्मूथ होने तक सभी को ब्लेंड करें।
  3. एक ग्लास में डालें।
  4. ठंडा परोसें।

ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक

सामग्री

  1. 2-3 चम्मच पिस्ता
  2. 8-10 बादाम (भिगोया और छिला हुआ)
  3. 8-10 काजू (भिगोया हुआ)
  4. 2-3 सूखे अंजीर (भिगोया हुआ)
  5. 3-4 खजूर (कटी हुई)
  6. ¼ चम्मच इलाइची पाउडर
  7. 2 कप दूध

विधि

  1. इन सभी को ब्लेंडर में मिलाएं।
  2. इलायची पाउडर और ख़जूर मिलाएं।
  3. 1 कप दूध डालें और मुलायम होने तक ब्लेंड करे।
  4. गाढ़ेपन को ठीक करने के लिए उसमे 1 कप दूध ओर मिलाएं।
  5. ड्राई फ्रूट्स से गार्निश (सजाएं) करें
  6. ग्लास में ठंडा परोसें।