क्या आपका बच्चा खाने में नखरे करता है? क्या आपको उसे संतुलित भोजन खिलाने में मुश्किल हो रही है? ऐसा इसलिए हो सकता है क्यूंकि उनके लिए एक ऐसा मेन्यू बनाने में जिसमें सभी चीज़ें शामिल हों हमें मुश्किल होती है। अब ऐसा नहीं होगा! जानिए ये अद्भुत तरीके अपने बच्चे को एक संतुलित भोजन खिलाने के लिए:

अपने बच्चों को स्वस्थ भोजन देने के क्रिएटिव तरीके:

किसी भी माता पिता के लिए अपने बच्चे के भोजन में तरह तरह की चीज़ें शामिल करना मुश्किल काम है क्यूंकि बच्चे नए तरह के भोजन को खाने में बहुत नखरे करते हैं। इसीलिए बच्चों के लिए क्रिएटिव तरीके से भोजन बनाना ही सही तरीका है।

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पहली बार अंडा खाए तो आप उसे अलग अलग तरह के आकार में बनाएं या उनसे चेहरे भी बना सकते हैं।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सब्जियां खाए तो आप सब्ज़ियां पीस कर उनके मनपसंदीदा खाने की चीज़ में मिला सकते हैं जैसे कि चावल, पराठे, पास्ता, अंडा भुर्जी, खिचड़ी या ऐसे कुछ दूसरे स्नैक्स।
  • फ्रूट्स को आप छोटे टुकड़ों में काटकर या उनका जूस निकालकर बिना चीनी और पानी मिलाये भी दे सकते है। आप उन्हें फल से अलग अलग तरह के स्नैक्स बना कर जैसे कि फ्रूट मिल्क शेक , फ्रूट कस्टर्ड या फ्रूट सलाद बना कर भी दे सकते हैं।
  • जब आपका बच्चा खुश हो तब उसके खाना खिलाने की कोशिश करें क्योंकि जब वो चिड़चिड़े होते है तो हो सकता है वो खाने के लिए मना करें।
  • अगर आपका बच्चा एक विशेष प्रकार का भोजन पसंद नहीं करता है, तो उसे पूरी तरह से न छोड़ें। अपने बच्चे को समझें और कुछ दिनों के बाद उसी भोजन को एक अलग तरीके से परोसें।
  • खाना हमेशा एक परिवार की तरह एक साथ खाएं।
  • नए तरीके अपना कर आप अपने बच्चे को एक स्वस्थ भोजन की ओर आकर्षित कर सकते हैं।
  • हर दिन अलग-अलग आकृतियों में सब्जियों को काटें और अलग-अलग रंगों की सब्जियों को एक साथ जोड़कर खाने को और रंगीन बना सकते है, उदाहरण के लिए ककड़ी या गाजर को लंबा या गोल आकार में काट कर।
  • अपने बच्चे को उनके भोजन को ख़त्म करने के लिए उचित समय दें। उन्हें अपने आप खाने के लिए बढ़ावा दें भले ही वे गंदगी फैला दें।

संतुलित भोजन खिलाने के क्रिएटिव तरीक़े:

बच्चों के पेट छोटे होते हैं लेकिन उनकी पोषक ज़रूरतें काफी अधिक होती हैं। उन्हें पोषण से भरपूर भोजन देना ज़रूरी है। बच्चों को क्रिएटिव भोजन देने के लिए एक हफ्ते का मेन्यू बना लें। तो इस तरह आप उन्हें अलग अलग तरह का भोजन दे सकते हैंऔर ध्यान रख सकते हैं कि उन्हें हर दिन नए प्रकार का भोजन मिले।

  • सीरियल्स और अनाज ऊर्जा देने वाले भोजन है, इन्हें आप रोटियों से रैप्स और रोल्स बना कर, वेज लोडेड पास्ता, दाल और चावल से बने इडली या डोसा बना कर दे सकते हैं।
  • सब्जियों और फलों को अपने बच्चे के क्रिएटिव भोजन का हिस्सा बनाएं।
  • डिब्बाबंद खाने से बेहतर फ्रेश चीज़े होती हैं। ये आपके बच्चों को सही मात्रा में फाइबर देते हैं और साथ ही उन्हें पचाने में मदद करते हैं।
  • कैल्शियम और प्रोटीन दूध, दही और पनीर से प्राप्त होते हैं। आप अपने बच्चों को दूध में नट्स और खजूर मिला कर या चॉकलेट मिल्क या स्ट्राबेरी योगर्ट बना कर नए फ्लेवर्स दे सकते है।
  • आप उनके दूध में मौसमी फल मिलाकर और टेस्टी बना सकते हैं। इस तरह आप अपने बच्चों के लिए क्रिएटिव स्वस्थ स्नैक्स बना सकते है । बस आपको उनके भोजन में फ्राइड फ़ूड, हाई फैट फ़ूड, मीठे और सोडियम फ़ूड को कम करना होगा।